सल्ट पुलिस ने दबोचे दो गांजा तस्कर,48 किलो गांजा किया बरामद-
एसआर चंद्रा की रिपोर्ट
भिकियासैंण। सल्ट थाने के सराईखेत क्षेत्र से गांजा एकत्र कर उसे महंगे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया।
गुरुवार को सल्ट पुलिस और एसओजी द्वारा सराईखेत रोड पर नैल तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान संदिग्ध होने पर स्विफ्ट कार संख्या यूके-18-टीए- 0765 को रोककर उसकी चेकिंग की गई तो उसमें रखे पांच कट्टों में करीब 48 किलो गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सल्ट गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में देवेंद्र कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी अमियावाला जसपुर और गौरव कुमार पुत्र मेधनाथ सिंह निवासी मुरलीवाला जसपुर को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत करीब दो लाख चालीस हजार रुपये है।
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं और सराईखेत क्षेत्र से गांजा एकत्र कर उसे महंगे दामों में बेचने के लिए जसपुर ले जा रहे थे। एसओजी और सल्ट पुलिस द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप बरामद करने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को ढ़ाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में आरक्षी सुरेश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर