मोटाहल्दू एनएच में पानी भरने की शिकायत पर तहसीलदार से कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
मोटाहल्दू(नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढों का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार लालकुआं ने मोटाहल्दू के समीप रामपुर रोड को जोडऩे वाले बाईपास पर पानी भरने की शिकायत को गंभीरता से लिया। ग्रामीणों को समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट को मौके पर निरीक्षण करावाया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सड़क पर काफी जल भराव था, जिस पर तहसीलदार ने संस्था के ठेकेदार को दूरभाष पर मार्ग को शीघ्र दुरस्त किए जाने को कहा।
विदित हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग में ठेकेदार कार्यदायी संस्था द्वारा जगह-जगह सड़क खोद डाली है, जिससे हल्की बारिश में भी सड़क मेंपानी भर रहा है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत है कि जगह-जगह रोड खोदने से उनके वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियम से कार्य करवाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता