बेटे पर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए मां ने दी तहरीर
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में अपने बेटे पर ही रिहाइशी मकान के बड़े हिस्से को धोखाधड़ी कर बेचने और एक महिला पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसआईटी को भेजी जाएगी।
तहरीर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि नोएडा निवासी उनके बेटे और हल्द्वानी निवासी एक महिला ने छल-कपट करके साठगांठ से उनकी रिहाइशी भूमि के करीब 1800 स्क्वॉयर फीट रकबे को अवैध रूप से कब्जा लिया है। महिला ने इससे भारी मानसिक और आर्थिक क्षति होने की बात कही है। पीड़िता ने अपने बेटे और उसके साथ इसमें शामिल महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच एसआईटी को सौंपी जाएगी। उसमें तथ्य सामने आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कमरे में अचेत मिली 14 वर्षीय किशोरी -अस्पताल पहुंचते ही मौत से मचा कोहराम
uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद