बीरशिवा स्कूल रानीखेत एवं चौखुटिया में धूमधाम से मनाया मदर्स डे

खबर शेयर करें 👉

बीरशिवा स्कूल रानीखेत एवं चौखुटिया में मदर्स डे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी माताओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। माताओं के लिए कई प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं जैसे रैम्प वॉक, चेयर रेस, बलून रेस और पेपर डांस का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

रानीखेत स्कूल मै एक्टिव मोम का खिताब गीता पाण्डेय एवं सुपर मोम का खिताब सानिया पंत ने जीता वही चौखुटिआ बियरशिवा मै एक्टिव मॉम का खिताब श्रीमती दीप्ति रावत जी और सुपर मॉम का खिताब श्रीमती रेखा मेहरा जी ने प्राप्त किया। विजेता माताओं को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


इस अवसर पर अकादमिक निदेशक प्रीति पांडे ने सभी माताओं को बधाइयां दीं और अपने स्वर्णिम शब्दों से उन्हें सम्मानित किया। रानीखेत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता अधिकारी तथा चौखुटिआ के प्रधानाचार्य श्री ए ०के ० शर्मा जी ने भी सभी माताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके साहस और निपुणता की सराहना की ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


विद्यालय प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष नीरूपेंद्र तलवार उनकी धर्मपत्नी मुस्कान ने सभी माताओं को मदर्स डे के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119