पूर्णागिरि क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में बिजली का कार्य करने वाले पर एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरि क्षेत्र में बिजली से संबंधित काम करने वाले पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
करगेना थाना सुभाष नगर बरेली जिले की रहने वाली इस महिला की भी पूर्णागिरि क्षेत्र में दुकान है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। दरोगा लता बिष्ट मामले की जांच कर रही हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज
गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई