सांसद व विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास -ग्रामीणों को मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जनता सरकार की योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी रखे और उनका लाभ उठाए।
विकास खंड भैंसियाछाना के पपरसैली भुल्युड़ा मोटर मार्ग के शिलान्यास के दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम आदमी के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। आम आदमी उन योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सड़क की सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए सरकार अधिक से अधिक गांवों को सड़कों से जोडऩे का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि 2.75 किमी लंबे इस मोटर मार्ग का निर्माण एक करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल, आंनद बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, विनीत बिष्ट, वैशाली आर्य, कमल अधिकारी, विनोद कनवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल