सांसद भट्ट ने पंचायत चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें 👉

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पंचायत चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी/नैनीताल, 01 अगस्त 2025: उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणामों के बाद नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने जनादेश प्राप्त करने वाले सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

श्री भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि, “आप सभी ने जनता के विश्वास और आशीर्वाद से यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए अपने क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।”

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

उन्होंने आगे कहा कि ग्राम स्तर पर सशक्त नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, समृद्धि और सतत विकास की कल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री भट्ट ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल, पारदर्शी और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी दीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

पंचायतीराज व्यवस्था को लोकतंत्र की नींव बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि यह जनप्रतिनिधि अपने कर्म, निष्ठा और समर्पण से ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119