नजूल की जमीन स्टांप पर बिकने की जांच करेगा नगर निगम, कमेटी का गठन
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जितनी भी नजूल की जमीन स्टांप पर बिकी है या बिक रही है, उसकी जांच नगर निगम कराएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है। क्षेत्र में नजूल की जमीन 10 रुपये से 100 रुपये के स्टांप पर बेची गई है, अभी भी यह प्रक्रिया जारी है, निगम ऐसे कई मामले पूर्व में पकड़ चुका है।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नजूल की जमीन की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है और कमेटी जांच कर रही है, जल्द ही इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। वहीं निगम ने नजूल की जमीन की जीओ टैगिंग करना शुरू कर दिया है। पांच टीमेें अभी खाली पड़ी जमीन की जीओ टैगिंग कर रही हैं। फ्री होल्ड के लिए जो आवेदन आए हैं, उन जमीनों की भी जीओ टैगिंग कराई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा