कमर दर्द से जूझ रहे नगर निगम के ठेका ड्राइवर ने लगाई फांसी -घर में पंखे से लटकता मिला शव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच नगर निगम में कार्यरत एक ठेका कर्मी ने घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय कुंदन चंद्र नगर निगम में ठेके के तहत ड्राइवर के पद पर तैनात था। वह मुखानी क्षेत्र में अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुंदन ने परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया, जबकि उसकी पत्नी बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


गुरुवार सुबह काफी देर तक कुंदन के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो पत्नी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलते ही उसने कुंदन को पंखे से लटका देखा, जिससे उसके होश उड़ गए।

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से कुंदन को फंदे से उतारकर तुरंत उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


परिजनों के मुताबिक कुंदन लंबे समय से कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119