मां को अंतिम विदाई देते बिलख उठे बच्चे -वन्यजीव हमले में मारी गई हेमा पांडे को नम आंखों से विदाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। वन्यजीव हमले में जान गंवाने वाली हेमा पांडे का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनके घर पहुंचा, जहां पूरे गांव ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुए अंतिम संस्कार में ऐसा कोई नहीं था जिसकी आंखें नम न हों।


जैसे ही हेमा का शव घर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके बच्चों की चीख-पुकार ने माहौल को और अधिक गमगीन कर दिया। मां को अंतिम बार देखकर बिलखते बच्चों को संभालना ग्रामीणों के लिए भी मुश्किल हो गया। अंतिम विदाई के दौरान हर आंख आंसुओं से भर गई और भारी मन से ग्रामीणों ने उन्हें विदा किया। हर किसी के दिल से यही आवाज निकली कि ऐसी दर्दनाक मौत किसी को न मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अब भी इस हादसे से उबर नहीं पाए हैं। हेमा की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, वहीं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।


डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ही एक पिंजरा और चार ट्रैप कैमरे लगाए गए थे, लेकिन रात भर उनमें किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दर्ज नहीं हुई। इसके बाद विभाग ने अपनी रणनीति को और मजबूत करते हुए गुरुवार को पिंजरों की संख्या बढ़ाकर चार और ट्रैप कैमरों की संख्या 50 कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

उन्होंने बताया कि संवेदनशील रीवर वैली क्षेत्र में एक मचान भी तैयार किया जा रहा है, ताकि वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119