नाबालिग से दुष्कर्म में संगीत शिक्षक गिरफ्तार
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक संगीत शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 03 जुलाई को किशोरी के पिता की ओर से प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई थी।
उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी विश्वास दत्त शर्मा पुत्र स्व० राजीव दत्त शर्मा निवासी प्रेमनगर के पास संगीत सीखने जाती थी। आरोप लगाया कि व्यक्ति किशोरी से लंबे समय से अश्लील हरकत कर रहा था। बाद में उसने किशोरी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की। जिसे 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को दरू चौक प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, यहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न