बागेश्वर का युवक नैनीताल अपने कमरे में मृत मिला, किराए के कमरे में रहता था अकेले

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल मेलरोज कम्पाउंड निकट शेरवानी क्षेत्र में मंगलवार की रात एक युवक, जो कि पेशे से अधिवक्ता बताया जाता है अपने कमरे में मृत मिला । करीब 35 वर्षीय यह युवक किराए के कमरे में अकेले रहता था । सम्भवतः युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हो ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 9 बजे मकान मालिक सूरज साह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मकान में बागेश्वर निवासी मनोज डसीला किराए में रहता है । उसका कमरा नहीं खुल रहा है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है । जबकि कमरे की लाइट जली है । इस सूचना पर सीओ विभा दीक्षित,कोतवाल धर्मवीर सोलंकी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो मनोज मृत अवस्था में मिला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा और लाश को मोर्चरी में रखवा दिया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


बताया गया है कि युवक शादी शुदा है । उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी । जबकि एक छोटी बच्ची अपनी दादी के साथ बागेश्वर में ही रहती है । मनोज ने लॉ की पढ़ाई की थी ।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है । परिजनों के यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119