बरेली से नैनीताल घूमने आया पर्यटक खाई में गिरा-गंभीर
नैनीताल । बरेली से नैनीताल घूमने आया एक पर्यटक आज तल्लीताल त्रिमूर्ति के पास हल्द्वानी रोड में खाई जा गिरा जो गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिसे बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को अपरान्ह में अल्ट्रो कार संख्या यू के06ए ई 6068 नैनीताल से हल्द्वानी जा रही थी । जिसमें सवार एक व्यक्ति त्रिमूर्ति के पास पेशाब करने हेतु उतरा तो नशे में होने के कारण वह खाई में जा गिरा।
जिसकी पहचान डब्बू गुप्ता पुत्र राजाराम गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी सिरोली जिला बरेली के रूप में हुई। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष तल्लीताल मय फ़ोर्स आपदा राहत उपकरणों सहित पहुंचे और रस्से के सहारे पुलिस व स्थानीय लोग नीचे उतरे तो वह व्यक्ति काफी नीचे दिखाई दिया और एसडीआरएफ की मदद से उसे खाई से निकाला गया । उसके तीन साथी गाड़ी में ही मौजूद थे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा