दीपावली त्यौहार पर टेक्सी वाले ले रहे मनमाना किराया-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। 31 अक्टूबर दीपावली के त्यौहार को देखते हुए टैक्सी चालकों की पौ बहार हो रही है तथा टैक्सी चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है टैक्सी वाले हल्द्वानी से बाया रामगढ़ अल्मोड़े का किराया 700 प्रति सवारी वसूल रहे तथा हल्द्वानी से सीधे कवारब अल्मोड़ा का किराया 500 वसूल रहे हैं जिससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही है।
त्यौहारों के सीजन में बड़ी संख्या में लोग महानगरों से अपने घरों को बच्चों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाने आते हैं लेकिन टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने से लोगों में तीव्र रोष व्याप्त है लोगों ने जिला प्रशासन व परिवहन विभाग से टैक्सियों का किराया निर्धारित करते हुए टैक्सी चालकों की मनमानी पर रोक लगाए जाने की मांग की हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा