ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिकियासैण के अध्यक्ष बने नन्दन सिंह रावत
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिकियासैंण का ब्लॉक अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत को नियुक्त किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने जारी अपने पत्र में श्री नंदन रावत को युवा, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता और कांग्रेस कमेटी के लिए किए गए उनके कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व उनको सौंपा है। उन्होनै उम्मीद की है कि वे भविष्य में संगठन को जोड़ते हुए और सभी को साथ लेते हुए अपने पद का निर्वहन करेंगे।मालूम हो नंदन रावत बासोट क्षेत्र के कर्मठ व जुझारू तथा ईमानदार युवा है, क्षेत्र के जन हित मुद्दों को बार- बार उठाते आये है। उनके ब्लॉक कांँग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
खुशी व्यक्त करने वालों में ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण चित्रा आर्या, ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाडी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, नगर अध्यक्ष भतरौंजखान कैलाश पंत, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, चंदन डंगवाल, ललित जमनाल, जेपी नेगी, नवीन जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित नेगी, चंद्रेश रावत सहित आदि क्षेत्र के युवाओं ने काफी खुशी व्यक्त की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन