नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का थराली में हुआ स्वागत
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
थराली चमोली।चमोली जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश नेगी सोमवार को थराली पहुंचे जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस को मजबूती देने का आह्वान किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ सत्ता के सामने जनता के मुद्दों को रखने की जरूरत है और आमजन के बीच मे जाकर कांग्रेस सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी
वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन परेशान है ,बढ़ती महंगाई और लचर अर्थव्यवस्था के साथ ही बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में आई है,फ्री राशन और चुनाव के वक्त झूठ का सहारा लेकर भाजपा ने सत्ता हथियाई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में हो रहे घोटालो के खिलाफ सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करेगी
कार्यक्रम में थराली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत संदीप पटवाल प्रीतम सिंह रावत नवनीत रावत समेत अन्य कॉंग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे मंच संचालन गजेंद्र रावत ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा