उत्तराखंड…फायर सेफ्टी में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त, धामी सरकार का बड़ा एक्शन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...किच्छा और सिरौलीकलां पालिका में 22 सितंबर को मतदान -मतगणना पर लगी रोक

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपदा की स्थिति में त्वरित निकासी की तैयारियों की विशेष जांच के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ओखलकांडा में नव निर्वाचित मुकेश बोरा समेत सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत -एकजुटता का लिया संकल्प

धामी ने कहा कि अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से ऑडिट प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले सुरक्षा खामियों को दूर किया जा सके।

बैठक में बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत बिंद्रा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, डीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी तथा तृप्ति भट्ट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119