फर्जी मार्कशीट के सहारे यूपी पुलिस में भर्ती होने का आरोप, पड़ोसी ने की शिकायत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के एक युवक पर फर्जी मार्कशीट के सहारे यूपी पुलिस में भर्ती होने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा उसके ही पड़ोसी ने किया, जिसने आरोपी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


फतेहपुर नारायण गांव निवासी अवनीश सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। अवनीश का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने वर्ष 2008 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, जिसमें उसकी जन्मतिथि 5 मई 1993 दर्ज है।
अवनीश के अनुसार कुछ वर्षों बाद आरोपी ने यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा दी और उसमें सफल होकर नौकरी हासिल कर ली। आरोप है कि भर्ती के दौरान उसने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों में छेड़छाड़ करते हुए इंटरमीडिएट की मार्कशीट में जन्मतिथि और माता-पिता के नाम में फेरबदल कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


अवनीश ने आरोपी की हाईस्कूल और इंटर की दोनों मार्कशीट अधिकारियों को दिखाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119