Uknews-रामनगर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार -पांच महिलाओं समेत आठ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच महिलाओं समेत आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 22 किलो गांजा, 12 ग्राम स्मैक, नशीले इंजेक्शन, गोलियां और सिरिंज बरामद की गई हैं। इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित बताई जा रही 3 लाख 54 हजार 200 रुपये की नकदी भी पुलिस ने बरामद की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कपकोट मोटर मार्ग पर 25 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, दो महिलाएं घायल

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी कामेश त्यागी के कब्जे से चार किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं रेलवे पड़ाव निवासी सागर के पास से चार नशीले इंजेक्शन और सिरिंज मिलीं। नागा बाबा मंदिर रोड निवासी इमरान के कब्जे से नशीले इंजेक्शन की शीशियां और 22 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

इसके अलावा ग्राम थारी निवासी पैसों कौर के पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ। इसी गांव की सीमा कौर और प्रकाश कौर के कब्जे से पुलिस ने संयुक्त रूप से 16 किलो गांजा बरामद किया। वहीं ग्राम हल्दुआ निवासी मनप्रीत कौर के पास से 12 ग्राम स्मैक और 3 लाख 35 हजार रुपये की नकदी मिली। इसी गांव की राधा के कब्जे से दो ग्राम स्मैक और 19 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : हनीट्रैप और करोड़ों की ब्लैकमेलिंग का आरोप में हाईकोर्ट से आरोपी महिला को फिलहाल राहत -27 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक

इस तरह पुलिस ने कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नकदी जब्त की है। पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी।

कोतवाल सुशील कुमार ने स्पष्ट कहा कि रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घर के बाहर खड़ी स्कूटी भी नहीं रहीं सुरक्षित -चोरों ने मचाया उत्पात

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल सुशील कुमार, पीरुमदारा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई गणेश जोशी, एसआई सोमेंद्र सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह राजपूत, एएसआई प्रेमबल्लभ जोशी, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी तथा कांस्टेबल महबूब आलम, संजय कुमार, विक्रम कुमार, संदीप सिंह, प्रयाग कुमार, विनीत चौहान और कविंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119