फर्जी हस्ताक्षर कर शुल्क में गबन का आरोप -इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व कनिष्ठ सहायक निलंबित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और एक कनिष्ठ सहायक को प्रबंध समिति ने गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है। दोनों पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने का आरोप लगाया गया है।


प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय चौहान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को विद्यालय परिसर के कक्ष संख्या चार में उपस्थित रहना होगा। साथ ही उन्हें विद्यालय के किसी भी दस्तावेज से छेड़छाड़ न करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


अध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल, प्रबंधक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य और वरिष्ठ लिपिक को सूचित कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


वहीं प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय में अपर निदेशक की टीम ने जांच की थी, जिसमें बाबू द्वारा जयंत कुमार को नकद भुगतान किए जाने की बात सामने आई थी और कुछ धनराशि खाते में जमा करने के निर्देश भी दिए गए थे।


उन्होंने बताया कि जांच टीम ने जयंत कुमार को कई बार बिल वाउचर के साथ उपस्थित होने के लिए बुलाया, लेकिन वह टीम के सामने पेश नहीं हुए। सत्यपाल सिंह के अनुसार जांच के दौरान धन के लेन-देन में उनका नाम कहीं भी सामने नहीं आया और टीम ने उन्हें निर्दोष पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


प्रधानाचार्य का आरोप है कि जयंत कुमार की सदस्यता आजीवन समाप्त किए जाने के बाद षड्यंत्र के तहत यह कार्रवाई कराई गई है, जिसके परिणामस्वरूप उनका निलंबन किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119