नव विवाहिता की वायरल ज्वर से मौत, परिवार में कोहराम
लालकुआं। नगर में वायरल ज्वर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां वार्ड नंबर 1 निवासी नव विवाहिता की प्लेटलेट्स कम हो जाने के चलते दर्दनाक मौत हो गई, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक निवासी श्रमिक विक्रम कश्यप की पुत्री कुमकुम कश्यप उम्र 23 वर्ष बरेली स्थित अपने ससुराल से नवरात्रि पर्व के मौके पर मायके आई थी, कुमकुम का डेढ़ वर्ष पूर्व बरेली में विवाह हुआ था, मायके आने के बाद अचानक कुमकुम को बुखार की शिकायत हुई, जांच करने पर टाइफाइड होने की जानकारी मिली, तो उसका उपचार शुरू किया गया, बुखार कम नहीं होने पर दो दिन पूर्व कुमकुम को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां प्लेटलेट्स की जांच करने पर वह बहुत ही कम पाई गई तथा लगातार प्लेटलेट्स गिर जाने के चलते आज दोपहर को कुमकुम की दर्दनाक मौत हो गई।
उसकी मौत की खबर सुनते ही जहां वार्ड नंबर एक स्थित उसके परिवार में कोहराम मच गया, वहीं उसके बरेली स्थित ससुराल में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई, देर शाम घर शव पहुंचा तो पड़ोसी एवं क्षेत्रवासी कुमकुम की मौत से हतप्रभ थे, उनका कहना है कि मामूली बुखार आने के बाद नव विवाहिता की मौत हो जाने से वह लोग स्तब्ध हैं, देर शाम परिजन मृतका का शव लेकर उसके ससुराल को रवाना हो गये।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
ऑनलाइन धमकी देकर एक लाख रुपये ठगे -अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज