आ गई वाहन नंबर प्लेट की नई सीरीज, यहां से चुने मनपसंद नंबर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वाहनों के नंबर प्लेट की नई सीरीज मंगलवार से खुलेगी। इसके बाद लोग अपने वाहन के लिए ऑनलाइन नंबर बुक करा सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में निजी वाहनों के लिए चल रही यूके 04एपी सीरीज समाप्त होने वाली है। इसलिए अब यूके 04एक्यू सीरीज 11 मार्च से खोली जाएगी। बताया कि अपने नए वाहन के लिए मनपसंद फैंसी नंबर लेने के इच्छुक वाहन स्वामी नई सीरीज के नंबर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-हवालबाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो -रेस्क्यू टीम ने चालक को सुरक्षित निकाला

इसके ऑनलाइन वेबसाइट http://fancy.parivahan.gov.in के माध्यम से नंबर बुक कराए जा सकते हैं। बता दें कि विभाग ने फैंसी नंबर के लिए 2 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की फीस तय की है। इसमें कई फैंसी नंबरों के लिए बकायदा ऑनलाइन नीलामी भी होती है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119