नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिया भरोसा, बोले— समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का शुक्रवार को शिक्षक प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें जिले के शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, समायोजन, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान सहित अन्य लंबित मामलों से अवगत कराया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि छात्र और शिक्षक हित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य करेगा और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने भी उम्मीद जताई कि नए मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में शिक्षकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने वालों में पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष पूरन नायल, हल्द्वानी अध्यक्ष मदन सिंह वर्तवाल, मंत्री अनुपमा बमेठा, कविता पंत, महेश कपिल, अमित जोशी, ओखलकांडा अध्यक्ष गोपाल सिंह विष्ट, भीमताल अध्यक्ष जगमोहन सिंह पडियार तथा प्रधानाचार्य पंकज बेलवाल (पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, कुंवरपुर) सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए
Uk…दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज