उत्तराखंड…पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया था पति, सुबह नहीं खुलीं आंखें… 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से परिवार में मातम
हल्दूचौड़/नैनीताल। पत्नी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हरिद्वार से छुट्टी लेकर घर आए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात तक परिवार के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाने वाला युवक सुबह बिस्तर पर मृत मिला। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी कमल आर्य (30) के रूप में हुई है। वह हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी (फैक्ट्री) में कार्यरत था। कमल की शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई थी।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार को पत्नी का जन्मदिन होने के कारण कमल विशेष रूप से छुट्टी लेकर घर आया था। रात में पूरे परिवार ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। भोजन करने के बाद कमल सोने चला गया। शुक्रवार सुबह उसे लालकुआं से सुबह छह बजे की ट्रेन पकड़कर हरिद्वार ड्यूटी पर लौटना था। उसने पत्नी से समय पर जगा देने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था।
शुक्रवार सुबह अलार्म बजने के बावजूद जब कमल नहीं उठा तो पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। घबराई पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार, प्रारंभिक आशंका साइलेंट हार्ट अटैक की जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कमल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शादी के महज ढाई महीने बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। इलाके में भी घटना के बाद शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिया भरोसा, बोले— समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान
UP…दूसरी शादी के बाद भी गुजारा भत्ता क्यों? हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय से मांगा जवाब
उत्तराखंड…डायलिसिस करा रही बुजुर्ग महिला रहस्यमय ढंग से लापता -मंदिर जाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं