बिग ब्रेकिंग… बारिश का कहर : तीन रात बंद रहेगा ज्योलीकोट–क्वारब हाईवे, इन रास्तों से होगा यातायात डायवर्ट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/नैनीताल। लगातार भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। 09, 10 और 11 जुलाई 2026 को प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक ज्योलीकोट–क्वारब मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-109) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी के अनुसार पाड़ली (कि.मी. 26), फ्रॉग पॉइंट (कि.मी. 33) और छड़ा (कि.मी. 38) क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने की आशंका अत्यधिक बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों और सड़क रखरखाव में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिया भरोसा, बोले— समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान

ऐसे रहेगा यातायात डायवर्जन

  • अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले सभी वाहन क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली होकर जाएंगे।
  • रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले वाहन अल्मोड़ा–क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले वाहन खुटानी मार्ग से जाएंगे, जबकि अन्य वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब होकर अल्मोड़ा पहुंचेंगे।
  • हल्द्वानी से रानीखेत जाने वाले सभी वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब–अल्मोड़ा होकर जाएंगे।
  • नैनीताल/ज्योलीकोट से अल्मोड़ा और रानीखेत जाने वाले वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रैपिडो पर चला परिवहन विभाग का डंडा -निजी बाइक से सवारी ढोने वाले छह वाहन सीज

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस और अग्निशमन (फायर) सेवा के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया था पति, सुबह नहीं खुलीं आंखें... 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से परिवार में मातम

जनपद पुलिस नैनीताल ने सभी यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात्रिकालीन यात्रा से पहले डायवर्जन व्यवस्था की जानकारी अवश्य लें, यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं तथा पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119