हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने ली शपथ -‘सहकार से समृद्धि’ का लिया संकल्प

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह सोमवार को गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी तथा राज्य मत्स्य सहकारी संघ के उपाध्यक्ष संदीप भोज उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित संचालक मंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

इस अवसर पर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्दन सिंह नेगी एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मी दुर्गापाल ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। संचालक मंडल में रूपा रावत, लीला देवी, कला बेलवाल, तारा देवी, विधानन्द, जगदीश चन्द्र, मदन मोहन, तेज सिंह, गोबिन्द चन्द्र मिश्रा, जीवन सिंह बिष्ट, प्रदीप रावत और मनोज पांडे ने भी अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

शपथ ग्रहण समारोह के बाद सहकारिता सप्ताह के विशेष अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने उपस्थित सहकारिता बंधुओं को “सहकार से समृद्धि तक” की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई और सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समिति के सचिव गजेन्द्र पोखरिया, आंकिक विजय साह, पीताम्बर दुर्गापाल, हेम चन्द्र दानी सहित सहकारिता परिवार से जुड़े प्रकाश बेलवाल, रविन्द्र रैकूनी, भजन सिंह, सुरेन्द्र सिंह निगल्टिया, हेम चन्द्र दुर्गापाल, दिवान सिंह सम्बल और राजेन्द्र सिंह रावत समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

समारोह का समापन सहकारिता को मजबूत बनाने और समाज के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका को और प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119