उत्तराखंड…24 घंटे में हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन -लूट की वारदात का खुलासा, दो शातिर बदमाश दबोचे, मोबाइल-नकदी बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, दो हजार रुपये की नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम खूराट, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी प्रदीप सिंह बोरा ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 24 जून को दो अज्ञात युवक उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर उनका मोबाइल फोन तथा ₹2,000 की नकदी लूट ली गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

गिरफ्तार आरोपी

  • अभय सिंह उर्फ उड़ी पुत्र बब्लू सिंह, निवासी राजपुरा, हल्द्वानी।
  • रवि रौतेला पुत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह, निवासी फूलचौड़ पंचायतघर, हल्द्वानी।

बरामदगी

  • लूटा गया मोबाइल फोन।
  • ₹2,000 की नकदी।
  • वारदात में प्रयुक्त होंडा सीबीआर मोटरसाइकिल, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार

बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि संगीन वारदातों में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119