शादी के 12 दिन बाद संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शादी के केवल 12 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से दोनों पक्षों में शोक के साथ आक्रोश भी है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर समय से उपचार न कराने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रम्पुरा वार्ड-24 निवासी 24 वर्षीय सोनी, पुत्री मंगलसेन की शादी 26 नवंबर को मुरादाबाद के लाइन पार शिव विहार कॉलोनी निवासी महेश उर्फ गौतम पुत्र विजय कुमार से हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

मंगलवार तड़के महेश ने फोन कर मायके पक्ष को बताया कि रात करीब तीन बजे से सोनी की तबीयत बिगड़ रही है। सूचना पाकर परिजन ससुराल पहुंचे तो सोनी बेहोशी की हालत में मिली। उन्होंने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुरू में सुधार होने की बात कही गई, लेकिन कुछ ही देर में हालत गंभीर होने पर उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष का कहना है कि समय पर इलाज न मिल पाने से सोनी की जान गई। जबकि ससुराल पक्ष का दावा है कि वह तीन दिनों से रोज सुबह तीन बजे स्नान कर रही थी, जिससे ठंड लगने पर तबीयत बिगड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

मृतका के पिता मंगलसेन और भाई अशोक ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119