उत्तराखंड…गौशाला में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता -शादी के एक साल बाद मौत से सनसनी, पास मिला सुसाइड नोट

खबर शेयर करें 👉

कौसानी। बागेश्वर जिले के कौसानी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। भोजगढ़ लौबाज निवासी रूपा देवी (पत्नी अमित सजवान) का शव गौशाला में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की शादी को अभी महज एक वर्ष ही हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलते ही कौसानी पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया। मृतका का मायका सलगड़ा वज्यूला बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और सुसाइड नोट की सामग्री की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। नवविवाहिता की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119