उत्तराखंड…बेटी के जन्मदिन की मिठाई बनी आखिरी सौगात -घर पहुंचने से पहले पिता को कुचल गई मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बेटी के जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए मिठाई, समोसे और नमकीन लेकर घर लौट रहे एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के सामने हुआ, जहां डिवाइडर पार करते समय वह पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। वाहन का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी 57 वर्षीय उपेंद्र सिंह नेगी सुभाषनगर, हल्द्वानी में परिवार के साथ रहते थे। वह गोरापड़ाव स्थित उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को उनकी विवाहित बेटी निधि का जन्मदिन था, जो गर्मियों की छुट्टियों में मायके आई हुई थी। परिवार ने उपेंद्र सिंह से जल्दी घर पहुंचने को कहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब

बताया गया कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद उपेंद्र मुखानी पहुंचे और वहां से पैदल घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने बेटी के जन्मदिन के लिए मिठाई, समोसे और अन्य सामान खरीदा। रात में एमबीपीजी कॉलेज के सामने डिवाइडर पार करते समय काठगोदाम की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

देर रात तक उपेंद्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उनकी तलाश करते हुए परिवार के सदस्य भोटिया पड़ाव पहुंचे, जहां उन्हें सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली। जब पुत्र राहुल मॉर्चरी पहुंचे तो मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में हुई। यह दृश्य देखकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119