हरिद्वार में सस्ते गल्ले की 65 दुकानों में गड़बड़ी, डीलरों को नोटिस

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान 65 दुकानों में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


दरअसल, ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में लोगों ने सरकारी राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम ने विशेष अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अभियान के तहत करीब 100 सस्ते गल्ले की दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 65 दुकानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि सभी 65 राशन डीलरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब तक 30 डीलरों के जवाब प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कई संतोषजनक नहीं पाए गए।
सभी डीलरों के जवाब मिलने के बाद पूरी पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119