संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झोपड़ी में फंदे पर लटकी मिली

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र के अंतर्गत चंडीघाट बस्ती में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक झुग्गी-झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस के अनुसार रीना (45) पत्नी रंजीत, निवासी चंडीघाट बस्ती, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद बस्ती के पास बनी एक खाली झुग्गी में लकड़ी की बल्ली से बंधे फंदे पर उनका शव लटका हुआ मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


सूचना मिलने पर चंडीघाट चौकी प्रभारी नवीन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119