पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगेस्टर फुरकान गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। 30 से अधिक गंभीर वारदातों में वांछित गैंगेस्टर फुरकान को गुरुवार को आईटीआई थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दायें पैर में गोली लगने पर वह जख्मी हो गया। तीन दिन पहले ही उसके साथी बिजनौर पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके हैं। सूचना के बाद पहुंचे एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।


मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव पतियानगला निवासी गैंगस्टर फुरकान पुत्र इदरीश उत्तराखंड और यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। आईटीआई थानाध्यक्ष कुंदन सिंह रौतेला को गुरुवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि गैंगेस्टर फुरकान बिना नंबर की बाइक पर शिवलालपुर अमरझंडा में देखा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

एसओ कुंदन सिंह, एसओजी एसआई दीवान बिष्ट, एएसआई सोमवीर, कांस्टेबल राजेश भट्ट, दीपक, ललित, राजेंद्र कश्यप, प्रवीण गोस्वामी और दीपक भोज ने शिवलालपुर में नाकेबंदी की। सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर बाइक सवार हेडलाइट जलाते हुए नाके पर पहुंचा। रोकने पर वह पुलिस टीम को देख भागने लगा। इस दौरान गेहूं के खेत के किनारे उसकी बाइक पलट गई और वह खेत में भागने लगा। पीछा करने पर उसने तमंचे से पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फुरकान के दाएं पैर पर गोली लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस ने आरोपी से 17,100 रुपये, 315 बोर का तमंचा और बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी अभय कुमार सिंह, काशीपुर कोतवाल अमर चंद्र शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। फुरकान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया और फुरकान से पूछताछ की।
06 जनवरी की लूट में वांछित था फुरकान
मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर और उधमसिंहनगर के अलग अलग थानों में उस पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 06 जनवरी को आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी रिफायत हुसैन के घर हुई लूट की वारदात में फरकान वांछित था। गैंग के साथी अफजलगढ़, बिजनौर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119