भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा मॉडल राजकीय प्राथमिक विद्यालय–1, मेहरा गांव, ग्राम दोब ल्वेशाल, भीमताल में सात दिवसीय एवं रात्रि विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 7 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 100 एनएसएस स्वयंसेवक सामुदायिक सेवा, सामाजिक जागरूकता एवं अनुभवात्मक शिक्षण में सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र सिंह, शिक्षिकाएं श्रीमती नमिता शर्मा, श्रीमती दीप्ति परिहार एवं श्रीमती बाबली की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित मित्तल एवं डॉ. संतोषी सेनगुप्ता ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेवा, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं सक्रिय नागरिकता के महत्व पर बल देते हुए युवाओं से ग्रामीण समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


विशेष शिविर के दौरान सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि, लैंगिक संतुलन को बढ़ावा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता, ऊर्जा साक्षरता तथा ग्रामीण खेलों के प्रोत्साहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से जहां ग्रामीण समुदाय में जागरूकता बढ़ेगी, वहीं स्वयंसेवकों को सामाजिक चुनौतियों की व्यावहारिक समझ भी प्राप्त होगी।


सप्ताह भर चलने वाले इस शिविर में पोस्टर निर्माण, स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, ट्रेकिंग तथा ग्रामीणों के साथ संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना और सतत ग्रामीण विकास की भावना को बढ़ावा देना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


भीमताल परिसर के निदेशक ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह विशेष शिविर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता एवं मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119