स्कूटी से नाती को लेने निकले दादा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाती को कोचिंग से लेने जा रहे दादा की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र के बिदोरा मझोला निवासी 66 वर्षीय शिवराज सिंह राणा, जो डाक विभाग से सेवानिवृत्त थे, रोजाना अपने नाती को कोचिंग से लेने जाते थे। बताया जा रहा है कि विगत दिवस भी वह अपनी स्कूटी से नाती को लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119