एनयूजे उत्तराखंड का प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण बागेश्वर में -संगोष्ठी में मीडिया की भूमिका पर मंथन, मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ : डीएम

खबर शेयर करें 👉

राज्य गठन की मूल अवधारणा में आया भटकाव : पाठक
बागेश्वर। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की प्रदेश इकाई के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज बागेश्वर मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगाई, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने दीप प्रज्वलन कर किया।


समारोह के दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगई ने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और मीडिया की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो आम जनमानस की आवाज को मंच देता है। आज डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ गई है।


कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसका मुख्य विषय था उत्तराखंड की दशा और दिशा। संगोष्ठी में राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक चिंतक भुवन पाठक ने कहा कि राज्य निर्माण का उद्देश्य बेहतर भविष्य था, लेकिन आज भी प्रदेश बेरोजगारी और नशे जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इन मुद्दों पर समाज और सरकार दोनों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी ने कहा कि राज्य गठन का उद्देश्य स्थानीय लोगो को रोजगार एवं सामाजिक संस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ विकास की बेहतर योजनाओं के लिए किया गया था। जो मूल अवधारणा से भटक गया है। वरिष्ठ उधमी दलीप सिंह खेतवाल ने कहा कि राज्य स्तर पर उधोगों की स्थापना कर युवाओं को रोजगार देने का कार्य होने चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों में यहाँ के अनुकूल उधोग को बढ़ावा देने की जरूरत है। जिससे ना केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि नशे का प्रचलन भी कम होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने कहा कि राज्य के चहुमुखी विकास में पत्रकारों का अहम योगदान है। जो ना केवल सरकार को बल्कि राजनेताओं को भी दिशा देने का कार्य करते है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समावेशित विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में उनके अनुकूल योजनाओं पर कार्य करने की बात कही। इससे पूर्व नेहा डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


इस मौके पर एनयूजे संरक्षक त्रिलोक भट्ट, महासचिव गोपाल दत्त गुरुरानी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक, सचिव जगदीश उपाध्याय, पुष्पेंद्र राणा, बाबा आदित्यनाथ, स्वराज पाल धर्मानंद खोलिया, दरबान सिंह, समीर परवेज, मोईद्दीन तिवारी, महेश गड़िया, कन्हैया वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, दीपा आर्या, उमा बिष्ट, आलोक पांडे, संजय साह, चरण सिंह बघरी, जिला सूचना अधिकारी क्षितिज वर्मा, सीएमएस डॉ एसपी त्रिपाठी, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पत्रकारों को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ उत्तराखंड के भविष्य को लेकर गंभीर विमर्श का मंच भी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर पांडेय व संचालन कुलदीप मटियानी ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
बागेश्वर। एनयूजे की नई प्रदेश कार्यकरिणी के शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में हरीश जोशी, सुरेश पांडेय, उमेश जोशी, आनंद बिष्ट, शिव सिंह टँगडिया, गणेश उपाध्याय, साहित्य क्षेत्र वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, मोहन चन्द्र जोशी, केशवानंद जोशी, सफल उद्यमी दलीप खेतवाल, सामाजिक क्षेत्र में आलोक पांडेय, किशन सिंह मलड़ा, कला में डॉ हरीश दफौटी, नेहा बघरी मेहता, खेल गतिविधियों में कमलेश तिवारी, महेंद्र परिहार, ज्योति वर्मा, विशाखा साह, जगदीश जोशी, सस्कृति संरक्षण में उमेश चंद्र साह, उत्तराखंड बोर्ड टॉपर कमल चौहान, सोमेश तिवारी, सीबीएससी टॉपर ऋषभ साह, नवनीता परिहार, महिला सशक्तिकरण में चंद्रा मेहता को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119