प्रदेश में नर्स व एएनएम को किया जाएंगे नियमित: डॉ. रावत
हल्द्वानी। प्रदेश में कार्यरत नर्स और एएनएम को नियमित किया जाएगा। यह बात गुरुवार को हल्द्वानी में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही। रामपुर रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में डॉ. रावत ने स्वास्थ्य संवाद के जरिए जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके जरिए जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही परेशानियों को दूर करने के सुझाव मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में स्वास्थ्य क्षेत्र में इतना काम नहीं हुआ जितना इस सरकार में हो रहा है। 6.5 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज, 265 तरह की जांचें, निशुल्क डायलिसीस की सुविधा दी गई है।
सरकारी अस्पतालों में 311 जांच निशुल्क की जा रही हैं। इसका अभी तक 28 लाख रोगी लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के बांड तोड़ने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 171 चिकित्सक मिले हैं। जल्द ही 372 एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा जल्द ही 850 एएनएम व 2,800 नर्सों की नियमित नियुक्ति की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पलटा पिकअप -हादसे में ग्रामीण की मौत
UK-सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त -सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट