स्कूटी पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, स्कूटी स्वामी को चकमा देकर स्कूटी ले उड़ा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लिफ्ट मांग कर स्कूटी में बैठा युवक स्कूटी स्वामी को चकमा देकर स्कूटी ले उड़ा। स्कूटी स्वामी ने मुखानी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना 18 फरवरी की है।मिली जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा निवासी सूरज बिष्ट 18 फरवरी को दोपहर लगभग पौने दो बजे बद्रीपुरा से अपनी स्कूटी यू के04 एचजी 8467 से अपने घरजाने के लिए निकाला। कालाढूंगी रोड पर उसे एक युवक ने हाथ देकर रोका। युवक ने बताया कि उसका नाम ललित जोशी है और वह कालाढूंगी रोड पर राजमाह चावल का ठेला लगाता है। युवक ने बताया कि उसे जरूरी काम से कुसुमखेड़ा जाना है।इसलिए वह उसे लिफ्ट दे दे। सूरज ने ललित लिफ्ट दे दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

कुसुमखेड़ा के पास उसने स्कूटी रोकी और उतर कर लघुशंका के लिए सड़क के किनारे चला गया।इस बीच ललित स्कूटी पर ही बैठा रहा। सूरज के अनुसार जब वह लौटा तो न तो उसकी स्कूटी ही मिली और न ही ललित वहां था। काफी खोज करने के बाद भी ललित और उसकी स्कूटी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने ललित की शिकायत पर केस दर्ज करके कथित ललित जोशी की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119