युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया और उसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़ित पक्ष द्वारा इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...15 साल नौकरी, फिर भी सिर्फ 8 हजार वेतन --मीक फार्मा में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड पर गंभीर आरोप

जब आरोपी पीड़िता को बार-बार परेशान करने लगा तो उसने उससे मिलना बंद कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे उसकी और परिवार वालों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई के आधार पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119