दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मानसून की आधिकारिक एंट्री -कई राज्यों में झमाझम बारिश
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आधिकारिक दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मानसून के पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हुई, जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पूर्वी जिलों में भी जमकर बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में सामान्यतः मानसून 27 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष यह पांच दिन की देरी से 2 जुलाई को पहुंचा। इससे पहले वर्ष 2025 में मानसून 29 जून को और 2016 व 2017 में भी 2 जुलाई को ही पहुंचा था। वहीं, 2020 और 2023 में मानसून 25 जून को आया था, जबकि वर्ष 2002 में सबसे अधिक देरी से 19 जुलाई को दस्तक दी थी।
उत्तर प्रदेश में भी मानसून सामान्य तिथि से कुछ दिन देर से पहुंचा। आमतौर पर यहां 22 जून तक मानसून सक्रिय हो जाता है, लेकिन इस बार 2 जुलाई से बारिश का दौर शुरू हुआ। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक व्यापक वर्षा की संभावना जताई है और कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बुधवार को सबसे अधिक 113 मिमी बारिश बहराइच में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश से तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
उधर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। खराब दृश्यता और जलभराव के कारण सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दादर रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर पटरियों पर पानी भर जाने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…खटीमा में तस्करी के 2,520 कुंतल ड्राई फ्रूट नष्ट -कस्टम की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड…मानसून पर नैनीताल में हाई अलर्ट : बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक –लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई