रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
खटीमा। रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को ग्राम सभा पहेनिया के कुमराहा निवासी गोदावरी देवी (60) पत्नी भजन सिंह घर से खटीमा बाजार जाने के लिए टैम्पू के इंतजार में कुमराहा तिराहे के पास सड़क के किनारे खड़ी थी।
इसी दौरान खटीमा के ओर से आ रही रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी वृद्धा को टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वृद्धा के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय ले ले गए। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार