शुक्रवार 30 जून को होगा भागवत का पारायण व विशाल भंडारा, कथा के नवम दिवस भागवत की महत्वता का वर्णन किया
–पारायण के लिए जोर शोर से चल रही है तैयारियां
कविता रावल
गंगोलीहाट नगर के प्रसिद्ध माँ छिमाल क्षमा देवी मंदिर में चल रहे श्रीमद देवी भागवत कथा पुराण का पारायण, पूर्णाहुति,कन्यापूजन,ब्रह्मा पूजन,साधु सन्यासी पूजन के बाद विशाल भंडारे के आयोजन के साथ शुक्रवार 30 जून को समापन होगा। वही श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण के नवम दिवस गुरुवार को विद्वान व्यास शास्त्री किशोर जोशी ने भागवत की महत्व्ता का विस्तार से वर्णन किया। वही गौतम ऋषि को गौ हत्या लगना एवं उनके द्वारा ब्राह्मणों को श्राप देना,गायत्री महिमा,देवी के स्वाहा, स्वाथा,मंगला एवं षष्ठी अवतार की कथाएं,देवी द्वारा विंध्यपर्वत पर जाना देवताओं को वरदान देना,परीक्षित मोक्ष एवं भागवत कथा की महत्त्वता पर भक्तो को विस्तार से कथा श्रवण कराई और कहा कि कलयुग में मनुष्य द्वारा भागवत कथा पुराण का आयोजन करने से समस्त कष्टों का निवारण होता हैं।

वही नित्य की तरह विद्वान व्यास शास्त्री किशोर जोशी ने प्रातः काल मुख्य यजमान बबलू पांडेय व उनकी धर्मपत्नी द्वारा माता व जटुवा देव का विधिविधान से पंचामृत स्नान व पूजा अर्चना कराई। वही कई विद्वान ब्राह्मण छिमाल क्षमा देवी मंदिर व क्षेत्र के मंदिरों में नित्य पाठ कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए सैंकड़ों महिलायें, युवा व वृद्धजन भारी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा के उपरांत प्रतिदिन महाआरती, पुस्तकपूजन, कन्यापूजन व ब्रह्मभोज का आयोजन हो रहा है । मंदिर में हर दिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है वही क्षेत्र के सैकड़ों भक्त देर शाम तक प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान समस्त हाट एवं पठक्यूडा के युवक व महिलाएं तथा क्षेत्रीय भक्तजन पूर्ण सेवा में लगे हैं। वही विगद 9 दिनों से देर रात्रि तक महिलाओं व भजन गायकों के भजनों से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो रहा है। छिमाल क्षमा देवी मंदिर कमेटी ने शुक्रवार को विशाल भंडारे में समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी