अलकनंदा पिंडर नदी के संगम तट पर शिव भक्तों ने भरा जल-
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
चमोली उत्तराखंड। नारायणबगड़ विकासखंड के शिव भक्तों ने कर्णप्रयाग में अलकनंदा एवं पिंडर नदी के संगम से भोले के जयकारों, पवित्र संगम में स्नान कर कांवड़ में गंगा जल भरकर नारायणबगड़ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान अपने सिमली आवास पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने सपरिवार कांवड़ यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। सोमवार को देवीधूरा पर्वत पर विराजमान मृत्युंजय महादेव मंदिर में शिव भक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।
रविवार प्रातः मृत्युंजय महादेव कांवड़ यात्रा परखाल से नारायणबगड़ होते हुए कर्णप्रयाग संगम स्थल पर पहुंची। वहां पर पूजा अर्चना करने के बाद कांवड़ियों ने जलकलशों में भोले के जयकारो के साथ गंगा जल भरकर वापस नारायणबगड़ के लिए लौट पड़े।इस दौरान यात्रा मार्ग के सिमली में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने सपरिवार यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इसके बाद यात्रा ने नारायणबगड़ लिए प्रस्तान किया।कांवड़ यात्रा के अध्यक्ष रामबहादुर सलामी, मृत्युंजय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजमोहन बुटोला की अगुआई में कांवड़ यात्रा पाडली, सिमली, नौली,बगोली, नलगांव होते हुए रात्रि विश्राम के लिए नारायणबगड़ पहुंची। सोमवार तडके कांवड़ यात्रा नारायणबगड़ से प्रस्थान कर कांडा, बनेला, सिमली, परखाल होते हुए देवधूरा पर्वत पर विराजमान मृत्युंजय महादेव मंदिर में पहुंच कर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
इस कांवड़ यात्रा में भाजपा जिला मंत्री दलीपसिंह नेगी, प्रेम सिंह गुसाईं, राजेंद्र काका, अवधेश शाह,चन्द्र भान शर्मा, करनसिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह,बिक्रम परिहार, देवेंद्र परिहार, मोहनसिंह नेगी, देवेन्द्र बुटोला, जयपालसिंह बुटोला, मनवीर सिंह, दर्शन नेगी, कमलेश सती समेत बडी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार