सड़क की मांग को लेकर 15 वे दिन भी आमरण अनशन जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मड़कनाली सुरखाल पाठक संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर शुक्रवार को 15 दिन भी आमरण अनशन जारी रहा । बताते चलें कि इससे पूर्व 151 दिन क्रमिक अनशन करने के बाद आंदोलनकारियों ने आमरण अनशन का निर्णय लिया लेकिन 15 दिन आमरण अनशन के बीत जाने के बावजूद शासन प्रशासन का आंदोलनकारियों की जायज मांग की तरफ फिलहाल कोई रुख दिखाई नहीं दे रहा है।
आमरण अनशन में ठाकुर सिंह बिष्ट व दान सिंह भंडारी बैठे हैं । आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ना लें । शुक्रवार को आमरण अनशनकारियों को समर्थन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट, केदार सिंह बिष्ट, ठाकुर सिंह बिष्ट, संघर्ष समिति के संरक्षक केसर सिंह बिष्ट, किशन भंडारी ,राजेंद्र सिंह, देव सिंह, गोपाल सिंह, दान सिंह, केसर सिंह ,संजय सिंह, विक्रम सिंह, व हरीश बहादुर टम्टा शामिल रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर -बनभूलपुरा में भारी सुरक्षा बल तैनात
गुवाहाटी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड -पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया
जनगणना की तारीख बदली -2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में पड़ सकते हैं वोट