नए साल के पहले दिन विमलकोट में उमड़े श्रद्धालु- पर्यटन स्थल भी रहे गुलजार-
शिवेंद्र गोस्वामी
धौलछीना। विकासखंड के लोगों ने नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा अर्चना कर की। मंदिरों में खुशहाली की मन्नतें मांगने के बाद कई लोगों ने पर्यटन स्थलों का रुख किया। नई साल पर धौलछीना तथा उसके आसपास के पर्यटक स्थल भी गुलजार रहे। नए साल के पहले दिन धौलछीना के निकट विमलकोट मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में अल्मोड़ा से आए सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा भजन कीर्तन किया गया तथा ग्रामीण महिलाओं द्वारा झोडा गायन के माध्यम से माता का आशीर्वाद लिया।
मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने परिवार सहित मां भगवती के दर्शन कर परिवार तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की तथा मंदिर में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया। नए साल के पहले दिन क्षेत्रीय लोगों के साथ देश के कई अन्य प्रांतों से आए पर्यटको ने भी देव दर्शन किए। नव वर्ष पर धौलछीना के आसपास सभी होटल तथा रिजॉर्ट पर्यटकों से गुलजार रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार