सड़क के लिए चौथे दिन भी आमरण अनशन जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मंगलवार को निकालेंगे बेलपट्टी के लोग जोरदार जुलूस-
गंगोलीहाट में चल रहे मड़कनाली सुरखाल पाठक संघर्ष समिति का आंदोलन 151 दिन क्रमिक अनशन के बाद विगत 4 दिन से आंदोलनकारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन में पहले 2 दिन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बैठे जिनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनकी जगह संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट बेडगाड़ा व गोपाल सिंह बिष्ट निवासी धूड़ा रविवार से आमरण अनशन में बैठे हैं ।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा । वही संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को गंगोलीहाट के पोस्ट ऑफिस लाइन स्थित मां चामुंडा गेट से समस्त बेल पट्टी वासियों का एक विशाल जुलूस गंगोलीहाट नगर होते हुए तहसील प्रांगण तक जाएगा । वही आंदोलनकारियों ने कहां है कि यदि आमरण अनशन के दौरान कोई भी जन हानि होती है उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इधर आंदोलन को समस्त बेलपट्टीवासी, गंगोलीहाट व्यापार संघ , व उत्तराखंड आंदोलनकारियों का पूर्ण समर्थन है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा