एसएसपी मीणा के निर्देश पर ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर लगाम -26 चालक गिरफ्तार, 34 वाहन सीज, ओवर स्पीड में लगाम 38 चालकों पर कार्यवाही, 9 डीएल निरस्तीकरण

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के दिशा- निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस अभियान के अंतर्गत डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआ, सुमित पांडेय सीओ रामनगर, सभी थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी द्वारा पुलिस टीम के साथ जनपद में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
✔ ड्रंक एंड ड्राइव में 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गए।
✔ ओवर स्पीड में 38 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
✔ 09 चालकों के डीएल निरस्तीकरण

इसके अतिरिक्त जनपद में दिनांक 17-09-2025 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 520 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई 34 वाहन सीज किए गए, 1,31,900 रुपये जुर्माना जमा किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119