बुधवार को सीएचसी गंगोलीहाट में लगेगा स्वास्थ्य मेला-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 अप्रैल बुधवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर नसीमा बानो ने बताया कि बुधवार को गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा । उन्होंने गंगोलीहाट विकासखंड की आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाएं ।
स्वास्थ्य मेले में कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद रहेंगे साथ ही आम लोगों के हाथों हाथ स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए जाएंगे । डॉक्टर नसीमा बानो ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रत्येक जिले में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है । उक्त स्वास्थ मेला प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक चलेगा ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार