विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या-

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। यहां देर रात एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जब आत्महत्या की तब वह अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ घर में अकेली थी।जबकि महिला का पति रोजगार के लिए कहीं बाहर प्राइवेट नौकरी करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

झिरौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि छानी गाँव में देर रात सीता पत्नी हिमांशु उम्र चौबीस साल, ने घर मे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची की चीखपुकार के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की एक बच्ची थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119