तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार -एसओजी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
चम्पावत। जिले के चल्थी क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम द्वारा चल्थी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने तल्ली खटोली निवासी ईश्वर राम को संदिग्ध हालत में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 162 सेंटीमीटर लंबी तेंदुए की खाल बरामद हुई।
बरामदगी के बाद टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह खाल अपने ताऊ के लड़के से लेकर आया था। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। वन विभाग और पुलिस ने इस कार्रवाई को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अहम सफलता बताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा